BJP प्रदेश अध्यक्ष साव से साहू समाज के नेतृत्व की मुलाकात: दीपक ताराचंद साहू संग साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने की साव से मुलाकात…कई विषयों पर लंबी चर्चा, नेतृत्व के लिए दी बधाई

भिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से साहू समाज के शीर्ष नेतृत्व ने मुलाकात की है। इस मुलाकात में कई विषयों पर चर्चा हुई और नेतृत्व के लिए समाज की ओर से प्रदेश अध्यक्ष साव को बधाई दी गई।

हस्तशिल्प कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक ताराचंद साहू के साथ छत्तीसगढ़ साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से मुलाकात की। तकरीबन एक घंटे तक तीनों नेताओं के बीच में बातचीत हुई है।

इसे शिष्टाचार भेंट के रूप में देखा जा रहा है। समाज के उत्थान से लेकर अन्य जरूरी विषयों पर बातें हुई है। आपको बता दें कि पिछले दिनों भाजपा अध्यक्ष अरुण साव का दुर्ग दौरा था। तब साहू समाज दुर्ग-भिलाई के पदाधिकारियों ने दीपक ताराचंद साहू के नेतृत्व में अरुण साव का जोरदार स्वागत किया गया था।

इस स्वागत समारोह की चर्चा पूरे राजनीतिक व सामाजिक गलियारे में होती रही। दुर्ग संभाग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवा साहू के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने स्वागत सत्कार कर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को गदगद कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...