BSP कर्मी से महिला ने की ठगी: दुकान बेचने के नाम पर वारदात को दिया अंजाम…

भिलाई। दुकान बेचने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा-420 के तहत कार्रवाई की है। नेवई पुलिस ने बताया कि रिसाली निवासी बीएसपी कर्मी प्रशांत जैन ने शिकायत किया है कि सेक्टर-10 जोनल मार्केट में स्थित दो दुकान का स्मामित्व राजेन्द्र प्रसाद चौक शांति नगर सुपेला निवासी ज्योति सिंह पति राकेश सिंह के नाम पर है। जिसे बेचने के लिए पीड़ित के साथ 15 जनवरी 2021 को 30 लाख रुपए में सौदा हुआ। रुपए लेने के बाद भी महिला ने आज तक पीड़ित के नाम दुकान का ट्रांसफर नहीं किया है।
दुकान शाप नंबर 332 क्षेत्रफल 450 वर्गफीट, शाप नंबर 333 क्षेत्रफल 450 वर्गफीट में बना हुआ है। जिसका लीज ज्योति सिंह के नाम पर है। दुकान खरीदने के लिए बयाना स्वरुप 24 लाख 40 हजार रुपए पीड़ित दे चुका है। एक वर्ष से अधिक समय होने के बाद भी ज्योति सिंह, पुत्र विशाल सिंह से भिलाई इस्पात संयंत्र के अभिलेख में सौदा शाप को पीड़ित के नाम से ट्रांसफर नहीं कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सियासत में ‘अडानी-BSP’ पर घमासान : मनीष...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आगामी नगर निगम चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। भाजपा नेता एवं श्रीराम जन्मोत्सव...

भिलाई नगर में विकास की बड़ी सौगात : पूर्व...

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए करीब 1 करोड़ 96 लाख रुपये के विकास...

अहमदाबाद में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की तलवार : 21 फेंसर...

रायपुर। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाले प्रथम रैंकिंग फेंसिंग टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष टीम भी अपनी चुनौती पेश करेगी।...

सजा का ऐलान : नाबालिग को शादी का झांसा...

बलौदाबाजार। नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने के मामले में बलौदाबाजार की विशेष POCSO...