अहमदाबाद में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की तलवार : 21 फेंसर रैंकिंग टूर्नामेंट में उतरेंगे मैदान पर

रायपुर। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाले प्रथम रैंकिंग फेंसिंग टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष टीम भी अपनी चुनौती पेश करेगी। प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 अक्टूबर 2026 तक अमेच्योर फेंसिंग एसोसिएशन गुजरात के तत्वावधान में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम में कुल 21 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टीम में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिससे छत्तीसगढ़ की पदक की उम्मीदें बढ़ी हैं।

महिला टीम में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

छत्तीसगढ़ की महिला टीम में दिव्यांशु नेताम, दीपांशी नेताम, अंशिका यादव, दिव्या, तनु साहू, रूपाली साहू, रश्मान कौर, रीबा बैनी, वेदिका खुशी रावना, वेदिका कौशिक और मर्लिन शिबू शामिल हैं। इनमें दिव्यांशु नेताम, दीपांशी नेताम, रूपाली साहू, रीबा बैनी, वेदिका खुशी रावना, वेदिका कौशिक और मर्लिन शिबू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

पुरुष टीम में ये खिलाड़ी शामिल

पुरुष टीम में आयुष नेताम, हिमेश साहू, जतिन तारम, रिषभ कुमार गुप्ता, करनजीत सिंह, भूपेंद्र यादव, गिरीश कुमार साहू, मोक्ष साहू, भोमिक यादव और रेशु साहू को जगह मिली है। टीम के प्रशिक्षक की जिम्मेदारी व्ही. जॉनसन सोलोमन संभालेंगे, जो पूर्व में भारतीय टीम के प्रशिक्षक भी रह चुके हैं। वहीं मोना पटेल टीम मैनेजर के रूप में दल के साथ रहेंगी।

15 अक्टूबर को ट्रेन से रवाना होगी टीम

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ का दल 15 अक्टूबर को ट्रेन से अहमदाबाद के लिए रवाना होगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी अलग-अलग वर्गों में मुकाबला करेंगे।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. प्रकाश (आईएएस), चेयरमैन सुनील अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अजीत सिंह पटेल, महासचिव समीर खान समेत पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूरी टीम को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। एसोसिएशन ने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई नगर में विकास की बड़ी सौगात : पूर्व...

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए करीब 1 करोड़ 96 लाख रुपये के विकास...

सजा का ऐलान : नाबालिग को शादी का झांसा...

बलौदाबाजार। नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने के मामले में बलौदाबाजार की विशेष POCSO...

खुर्सीपार बच्ची केस में MLA देवेंद्र यादव ने CM...

भिलाई। खुर्सीपार में छोटी बच्ची के साथ हुई गंभीर घटना को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा...

मछुआरों से गांजा मांगने पर विवाद : धारदार हथियार...

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र के महमरा अनिकेत में मछुआरों से गांजा मांगने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और लूट की...