दुर्ग जिले में आरक्षक इधर से उधर: SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने जारी की तबादला सूची…एक आरक्षक को शिकायत के बाद किया लाइन अटैच

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने कुछ आरक्षकों का तबादला किया है। ये लिस्ट बहुत छोटी है, आदेश जारी हो गया है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने थाना बोरी में पदस्थ प्रधान आरक्षक शशि प्रकाश मिश्रा को ट्रैफिक शाखा, टूमनलाल चतुर्वेदी पुलिस लाइन दुर्ग, प्रेमचंद कुम्हारी से जिला विशेष शाखा भिलाई, आरक्षक राजेश वर्मा ट्रैफिक शाखा से पुलिस लाइन दुर्ग, उपेन्द्र सिंह धमधा से सुपेला थाना, ईश्वर ठाकुर खुर्सीपार से पुलगांव थाना, हरिशचंद्र सिन्हा पुलिस लाइन से पुलगांव थाना ट्रांसफर किया है।

लंबे समय से पदस्थ आरक्षक को लाइन अटैच किया
लंबे समय जमे ट्रैफिक प्रधान आरक्षक आरक्षक 376 टूमन लाल चतुर्वेदी के खिलाफ एसपी से शिकायत के बाद इसे लाइन अटैच किया है। टूमन ट्रैफिक मुख्यालय में मालमुंशी के पद पर पदस्थ है। इसकी शिकायत छत्तीसगढ़ मानव अधिकारी जेजेएफ अध्यक्ष आकाश कुमार सेन ने एसपी से की थी।

प्रधान आरक्षक पर आरोप है कि विभाग में पदस्थ महिला कर्मियों के साथ दुव्यर्वहार किया करता था। इसके अलावा ट्रकों से वसूली का भी वीडियों वायरल हुआ था। लेकिन एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई किया है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...