छत्तीसगढ़ में मौसम का क्या है मिजाज? दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर डिवीजन में हो सकती है बारिश… दिन के तापमान में होगी बढ़ोतरी; कल दुर्ग रहा सबसे गर्म जिला

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ हैं। मौसम विभाग ने बारिश के अनुमान के साथ अगले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी किया हैं। आज रविवार को दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। समुद्र से आ रही नम हवाओं के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव हो रहा है। अगले 24 घंटे तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद दिन का पारा दो से तीन​ डिग्री तक बढ़ेगा शनिवार को भी रायपुर और बिलासपुर में दिन का तापमान औसत से 5 डिग्री कम रहा। इसके अलावा बाकी जिलों में भी तापमान 33 से 38 डिग्री के बीच रहा। बस्तर संभाग और आसपास के जिलों में 5 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में आज हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...