एडमिशन अपडेट: दुर्ग यूनिवर्सिटी में अब तक 60% सीटों में दाखिला…साइंस कॉलेज, दिग्विजय कॉलेज में ज्यादा एडमिशन, कब तक ले सकते हैं दाखिला, यूनिवर्सिटी ने दी जानकारी

भिलाई। हेमचंद यादव विवि दुर्ग से सम्बद्ध महाविद्यालयों में लगभग 60% विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। यह जानकारी देते हुए विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वाधिक प्रवेश दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम के अग्रणी महाविद्यालयों में हुआ है। विवि को प्राप्त आंकडों के अनुसार बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष से कम प्रवेश बीएससी प्रथम वर्ष में हुआ है। उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार महाविद्यालयों में स्थान रिक्त होने पर 10 सितंबर तक महाविद्यालय के प्राचार्य के अनुमति से एवं विवि की कुलपति के अनुमति से 20 सितंबर तक प्रवेश दिया जा सकेगा।

अग्रणी महाविद्यालयों में साइंस कॉलेज, दुर्ग में 22 अगस्त तक स्नातक स्तर पर 1360 तथा स्नातकोत्तर स्तर पर 778 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। राजनांदगांव के दिग्विजय महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर 1988 तथा स्नातकोत्तर स्तर पर 590 विद्यार्थियों का नियमित दाखिला हुआ है।

कबीरधाम के अग्रणी महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर 1092 तथा स्नातकोत्तर स्तर पर 614 विद्यार्थियों ने दाखिला प्रकिया पूर्ण कर ली है। शासकीय पीजी महाविद्यालय, बालोद में स्नातक स्तर पर 680 तथा स्नातकोत्तर स्तर पर 289 विद्यार्थी प्रवेशित हैं। शासकीय महाविद्यालय, बेमेतरा में स्नातक स्तर पर 715 तथा स्नातकोत्तर स्तर पर 302 विद्याथियों ने प्रवेश लिया है।

परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि विष्वविद्यालय द्वारा सत्र 2021-22 की पूरक परीक्षा का ऑनलाइन रूप से आयोजन सितंबर के द्वितीय सप्ताह में किया जावेगा। जिन विद्यार्थियों को 01 प्रायोगिक विषय में पूरक की पात्रता मिली है, उनकी प्रायोगिक पूरक परीक्षा सैद्धांतिक पूरक परीक्षा के पश्चात् आयोजित होगी।

जिन विद्यार्थियों ने अभी तक पूरक परीक्षा हेतु आवेदन नहीं किया है विवि के पोर्टल पर तत्काल आवेदन करें। निर्धारित तिथि तक पूरक परीक्षा हेतु आवेदन न जमा करने वाले विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...