रायपुर पहुंचे तेजस्वी सूर्या, भिलाई से BJP पार्षद दया सिंह ने किया सैकड़ों साथियों के साथ किया जोरदार स्वागत

  • भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू भी रहें मौजूद
  • प्रदर्शन में शामिल होने भिलाई से हजारों युवा गए हैं

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं। भिलाई से भाजपा पार्षद दया सिंह ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया। दया सिंह ने बताया कि, इस दौरान युवाओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। आज बुधवार की दोपहर कांग्रेस के खिलाफ बड़ा सियासी प्रदर्शन होने जा रहा है। हल्ला बोल नाम का ये कार्यक्रम बेरोजगारी के मुद्दे पर है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या रायपुर पहुंच गए हैं। यहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर युवा कार्यकर्ताओं ने उन्हें धान की बालियां भेंट की। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने उनका स्वागत किया।


एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ में हर विभाग में माफिया राज है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। युवाओं को बेरोजगारी का संकट सता रहा है और इस वजह से भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करने आज सड़कों पर उतरेगा।

दया ने बताया कि भिलाई से हजारों की संख्या में युवा पहुंचे हैं। रायपुर के नगर निगम मुख्यालय के बाहर भाजपा के नेताओं की सभा होगी। यहां तेजस्वी सूर्या सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा नेताओं का जत्था मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए आगे बढ़ेगा। पुलिस और नेताओं के बीच झड़प के आसार हैं। सिविल लाइंस इलाका जहां मुख्यमंत्री का निवास है, उस ओर जाने वाली सभी सड़कों को हर तरफ से बंद कर दिया गया है। इसके अलावा घड़ी चौक, फायर ब्रिगेड चौक (सुभाष स्टेडियम के पास) कालीबाड़ी के पास निगम मुख्यालय वाला इलाका बंद है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...