कांग्रेस नेता और होटल कारोबारी के घर चोरी: शादी में परिवार संग गए थे आउट ऑफ सिटी…लौटे तो पता चला लाखों कैश और ज्वेलरी पार, CCTV का DVR भी गायब, दुर्ग पुलिस कर रही जांच

भिलाई। शादी में गए कांगेसी नेता का परिवार के यहाँ नगदी समेत लाखो रुपये का सामान पार होने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457,380 के तहत जुर्म दर्ज किया है। कुम्हारी पुलिस ने बताया कि हाउसिंगबोर्ड कुम्हारी निवासी अमरजीत सिंह गिल ने शिकायत किया है कि 19 अगस्त को अपने दोस्त के बेटे की शादी में शामिल होने परिवार समेत विशाखापट्टनम गये हुए थे।

  • 22 अगस्त को भांजा मोबाइल में कॉल कर बताया कि हाऊसिंग बोर्ड मकान के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा मिला है।
  • खिड़की से मकान के भीतर झाँका तो सारा सामान बिखरा पडा हुआ था।
  • खबर लगने के बाद परिवार समेत  24 अगस्त को घर लौट आये।
  • घर पहुंचने पर देखा आलमारी का ताला टूटी हुई थी।
  • जिसमे नगदी 1,50,000 रूपये , एक नग सोने का चेन 20 ग्राम, दुसरे रूम के ड्रेसिंग रूम के आलमारी व लाकर से दो नग सोने का हार 80 ग्राम, एक जोडी कान का बाली 20 ग्राम, एक नग सोने का मांग टिका 1.5 ग्राम पार हो गया।
  • इसके अलावा मकान में लगे सीसी कैमरा का  डी.वी.आर. को भी चोरी अपने साथ लेकर फरार हो गये।
  • चोरी हुए सामानों की कीमत करीब  3,10,000 रूपये आंकी गई है।
  • पीड़ित का कुम्हारी स्थित होटल इंद्रप्रस्थ के संचालक है।
  • कांग्रेस के कार्यकर्ता भी है।
  • पूर्व  ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...