सिविक सेंटर में फिर चला BSP का बुलडोजर: जहां से 17 दुकानों को तीन महीने पहले हटाया था, वहां फिर से लग रहे थे लोहे के पोल

भिलाई। अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ बीएसपी प्रबंधन लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। मई महीने में जिस जगह से 17 दुकानों को हटाया था, वहां पर फिर से लोहे के पोल लग रहे हैं। आज बीएसपी प्रबंधन द्वारा हटाया गया। बीएसपी के नगर सेवा विभाग की ओर से जारी रिलीज में कहा गया है कि, भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर प्रशासन विभाग के प्रवर्तन विभाग द्वारा कब्जेधारिओ के विरुद्ध आज एक बड़ी कार्यवाही की है। पूर्व में दिनांक 06/06/2022, को सिविक सेंटर के पायनियर मानुमेंट के सामने बेदखली की कार्यवाही की गई थी।

ज्ञातव्य हो कि सम्पदा न्ययालय द्वारा दिनांक 31/05/2022को डिकरी पारित कर 17अवैध दुकानों को हटाने /बेदखली करने का आदेश दिया गया। प्रवर्तन विभाग द्वारा उक्त दिवस को जेसीबी की मदद से बांस बल्ली से घिरे दुकानों को हटाया गया, परन्तु कब्जेदारो के आग्रह पर दुकानों के बड़े-बड़े लोहे की पेटीया को छोड़ दिया गया कि वे स्वयं हटा लेंगें। परन्तु प्रवर्तन विभाग द्वारा बार बार समझाइस देने के बावजूद दुकानदारों अपना व्यवसाय पुनः खुले मे करने लगे। प्रवर्तन विभाग द्वारा आज दिनांक 25/08/2022को मोनुमेंट के पीछे और नेहरू आर्ट गैलरी के बगल में अपरान्ह तीन बजे जिला पुलिस बल की उपस्थिती में फ़ौवलर एवं जे सी बी की मदद से पूरे क्षेत्र मे फैले बड़े बड़े लोहे की पेटीयो को हटाया गया। इस कार्यवाही के दौरान इस क्षेत्र मे अवैध रूप से बिजली जनरेटर चलाने वाले व्यक्ति ने विरोध प्रकट किया, जिसे कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही स्थल से हटाकर कोतवाली थाना ले गई।

प्रवर्तन विभाग के सूत्रों ने जानकारी दी कि प्रवर्तन विभाग लगातार नगर क्षेत्र मे अवैध कब्ज़ाधरियो के खिलाफ बेदखली की कार्यवाही जारी रहेगी, वही पुराने कब्जेदारो को बलपूर्वक खदेडने की कार्यवाही जारी रहेगी चाहे कब्जेदार राजनैतिक पहुंच रखते हो, बड़े करोड़पति हो या छोटे दुकानदार हो किसी भी स्थिति मे भारत सरकार के स्वामित्व वाले भूमि को व्यर्थ मे जाने नहीं देंगे. प्रवर्तन विभाग की कार्यवाही का समर्थन भिलाई के प्रबुद्ध जन शुरू से करते आए है. प्रवर्तन विभाग ने सभी से अपील की है कि बी एस पी आवासो एवं बी एस पी की भूमि पर अवैध कब्ज़ा ना करें ऐसा करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...