अग्निवीर भर्ती रैली: 3 सितम्बर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन… पंजीयन के लिए इस लिंक को क्लीक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त से 3 सितंबर तक जारी है। प्रभारी अधिकारी सेवानिवृत्त कमांडर संदीप मुरारका ने बताया कि भर्ती की कार्यवाही 11 नवम्बर से 22 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी। अग्निवीर बनने के लिए 17.5 से 23 वर्ष के युवक एवं युवती www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करना होगा।

अग्निवीर सामान्य ड्यूटी हेतु शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हेना आवश्यक हैं एवं प्रत्येक विषय में 33 अंक होना आवश्यक है। अग्निवीर लिपिक क्लर्क, स्टोर कीपर के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12 में न्यूतम 60 प्रतिशत अंक एवं प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अग्निवीर तकनीकी शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12 विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं अंग्रजी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक एवं प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

अग्निवीर ट्रेडमेन शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है एवं प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। आवेदक का जन्मतिथि 1 अक्टूबर 1999 से 1 अपै्रल 2005 के मध्य होना चाहिए। इस भर्ती के नियम एवं अहर्ताएं भारतीय थल सेना द्वारा निर्धारित है। आवेदक अपना पंजीयन इंटरनेट के माध्यम से स्वयं कर सकते है या किसी इंटरनेट कैफे, सीएससी, इंस्टीट्यूट के माध्यम से करवा सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...