CG – शादी के जोड़े में मिली युवती की सड़ी-गली लाश: दुल्हन के लिबास में युवती की लाश मिलने से फैली सनसनी… रेप के बाद हत्या की आशंका… 4-5 दिन पुराना है शव, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में शादी के जोड़े में एक युवती की सड़ी-गली लाश मिली है। लाश को देखकर लग रहा है की उसकी मौत 4-5 दिन पहले हुई है।चेहरे को कुचला गया है, जिस पर कीड़े लग चुके हैं, हाथों में मेहंदी लगी है, जिस पर कीडे और चीटिंयां लटके हुए हैं। अब पुलिस इस मर्डर केस को सुलझाने में जुटी है। आशंका है पहले उसका रेप किया गया है। इसके बाद उसकी हत्या की गई है। पैर मे आल्ता लगा हुआ था। उसके शव को वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड ने देखा था। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड गुरुवार को मुरुमसिल्ली बांध की तरफ गए थे। इसी दौरान उन्होंने बांध से आगे जंगल में लाश देखी थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू की, तब ये पता चला कि युवती की उम्र करीब 25 साल के आस-पास होगी ।

शरीर से कुछ कपड़ों को भी उतार दिया गया था। चेहरा सड़ चुका है। इसलिए आशंका जताई जा रही है। पहले उसका रेप किया गया है। इसके बाद उसके सिर को कुचला गया है और मार दिया गया है। युवती के पैर में आल्ता भी लगा था। ऐसे में लग रहा है कि उसकी शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।

इधर, इस मामले को लेकर केरेगांव थाना प्रभारी संतोष साहू ने बताया कि मुरुमसिल्ली बांध से करीब 2 किमी अंदर जंगल में लाश मिली है। जिस स्थिति में लाश मिली, संभवत: हफ्तेभर के अंदर शादी हुई है। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म, सिर कुचलकर हत्या करने की आशंका है। बारिश की वजह से शव जल्द ही डिकंपोज हो गया है। नगरी एसडीएम ,चंद्रकांत कौशिक की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा किया है। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्र में युवती की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...