छत्तीसगढ़ में SEX रैकेट का भंडाफोड़: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा… पुलिस ने की रेड… 3 युवक और 4 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारकर 3 युवक और 4 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीद चौकी स्थित लोटस स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा चलने की पुलिस को काफी समय से शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर पुलिस यहां पहुंची, तो ।

मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा करते हुए पुलिस ने इन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। पांचों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो इन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कोतवाली पुलिस ने धारा 109 के तहत इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। CSP दीपक मिश्रा ने बताया कि पकड़ी गई 4 लड़कियों में से 3 पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग की रहने वाली हैं। वहीं एक महिला संबलपुर की है।

3 युवक भी पकड़े गए
सीएसपी दीपक मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार 3 युवकों में से 2 रायगढ़ के ही चक्रधर नगर और कोतरा रोड तो वहीं तीसरा आरोपी बरगढ़ का रहने वाला है।

रायपुर में भी मारी गई थी रेड
इससे पहले इसी साल जनवरी में राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबे कॉलोनी में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। यहां शाइन आर्केड स्पा में छापा मारकर 7 युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया था। दोनों युवक बड़े कारोबारी परिवार के बेटे थे। वहीं पकड़ी गई युवतियां बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की थीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...