दुर्ग में स्वामी आत्मानंद स्कूल निर्माण में देरी: विधायक वोरा ने देखा काम…धीमी गति काम को देख भड़के वोरा

भिलाई। स्वामी आत्मानंद स्कूल निर्माण की धीमी गति पर वोरा ने जताई नाराजगी मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्कूल का निर्माण शीघ्र पूरा करने दिये निर्देश वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज स्वामी आत्मानंद स्कूल दीपक नगर के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। स्कूल भवन के निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए वोरा ने सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। वोरा ने निर्माणाधीन स्कूल भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्वक और तय समयअवधि के भीतर पूरा करने कहा। वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश और मार्गदर्शन में प्रारंभ किये गए स्वामी आत्मानंद स्कूलों की चर्चा देश.विदेश में हो रही है। स्कूल के भवन निर्माण से लेकर शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी नहीं आनी चाहिए।


वोरा ने शिक्षक स्टाफ और छात्र.छात्राओं से भी विस्तार से बातचीत की। विधायक को जानकारी दी गई कि हिंदी मीडियम के कक्षा एक से कक्षा पांच के बच्चों को रायपुर नाका के प्राइमरी स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया है। मिडिलए हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के हिंदी माध्यम स्टूडेंट्स के अलावा इंग्लिश मीडियम में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स क्लासरूम की कमी की समस्या झेल रहे हैं। इससे अध्यापन कार्य में भी काफी दिक्कत हो रही है। स्कूल परिसर में मलबे का विशाल ढेर पड़ा है।


वोरा ने स्कूल भवन का निर्माण कार्य धीमी गति से होने की शिकायत मिलने पर निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे से चर्चा की। वोरा ने कहा कि शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलए दीपक नगर के भवन के जीर्णशीर्ण हिस्से को तोड़कर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाया जा रहा है। पूराने भवन के शेष हिस्से में कक्षाएं चल रही हैं। स्थान का अभाव होने के कारण छात्र.छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है। वोरा ने कहा कि इस समस्या को लेकर कलेक्टर से चर्चा करेंगे और निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने उचित पहल की जाएगी।


वोरा ने गुरुनानक प्राथमिक स्कूलए रायपुर नाका का हाल भी देखा। स्कूल की हेड मिस्ट्रेस अनीता दास ने बताया कि स्कूल में 97 बच्चे हैं। यहां सीपेज की समस्या है। बारिश होने पर स्कूल के हर कमरे की छत से पानी टपकने लगता है। इससे बच्चों और शिक्षकों को काफी परेशानी होती है। अध्यापन कार्य प्रभावित होता है। वोरा ने इस समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BTI ग्राउंड पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने साफ किया...

रायपुर। राजधानी के शंकर नगर स्थित BTI ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने स्थिति स्पष्ट की...

रायपुर में नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई :...

रायपुर। राजधानी में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने महादेवघाट विसर्जन कुंड...

सूरजपुर डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : 19 लाख...

सूरजपुर। जिले के बहुचर्चित मां-बेटे के डबल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 13 दिन तक चली जांच के बाद पुलिस ने...

नायब तहसीलदार का सड़क पर शाही बर्थडे सेलिब्रेशन :...

रायपुर। अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में है। वायरल वीडियो में...