सिटी बस का जिम्मा रिलायंस को: दुर्ग-भिलाई में 17 रूटों पर चलेगी बस…70 सिटी बस को फिर से सड़कों पर दौड़ाने का रास्ता साफ…परिवहन मंत्री मो. अकबर ने ली बैठक

भिलाई। बहुत जल्द दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर सिटी बस दौड़ते हुए नजर आने वाली है। सिटी बस संचालन का रास्ता साफ हो गया है। जिले के प्रभारी व परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सिटी बस के संचालन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में यातायात विभाग के अधिकारी, यूनियन ट्रांसपोर्ट के सदस्य व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जनहित को देखते हुए सिटी बस का सफल संचालन कैसे किया जाए इस पर केंद्रित था। नगरीय क्षेत्रों में 70 सिटी बसों का चलना तय हआ है जिसके लिए विभाग के द्वारा टेंडर निकाला गया था, यह टेंडर रिलायंस टूर एंड ट्रेवल्स को नगरीय क्षेत्रों के विभिन्न रूटों के लिए प्राप्त हुआ है।

इस बैठक में परिवहन मंत्री का स्पष्ट मत था कि आम नागरिकों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करते हुए, प्राइवेट बस संचालकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना। इसके लिए उन्होंने प्राइवेट बड़े व मिनी बस संचालकों से उनका मत जाना और उपस्थित सभी ट्रांसपोर्टर व संबंधित अधिकारियों की सहमति से निर्धारित रूट और क्षेत्र की परिधि सीमा में संशोधन किया।

सिटी बस संचालन के लिए कुल 21 रूट निर्धारित किए गए थे। जिसमें आपसी समझौते के बाद रूट चार्ट की रिमैपिंग कर इन्हें 17 कर दिया गया और कुछ रूट में क्षेत्र की परिधि की सीमा में भी बदलाव किया गया।

मीटिंग में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर शहरी नियोजन के लिए कुशल सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता होती है, जिसे कि हम सिटी बस को पुनः चालु कर पुरा करना चाहते हैं। शहरी अर्थव्यवस्था और श्रम बाजार के लिए सार्वजनिक परिवहन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

राज्य शासन सिटी बस के माध्यम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना चाहता है। ताकि इंधन खपत और वायु प्रदुषण के नाकारात्मक प्रभावों को कम से कम किया जा सके। इससे जिले के नागरिकों को भी प्रमुख स्थलों में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए एक बेहतर विकल्प उचित किराए के साथ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, प्रकाश कुमार सर्वे आयुक्त नगर निगम दुर्ग, लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम भिलाई, आशीष देवांगन आयुक्त नगर निगम रिसाली, कीर्तिमान सिह राठौर आयुक्त नगर निगम भिलाई चरोदा, अनुभव शर्मा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...