रायपुर के 4 स्टार होटल में दुर्ग के युवक ने किया मॉडल से रेप: ईवेंट मैनेजर ने मॉडल को होटल में बुलाया मिलने… फिर किया दुष्कर्म… FIR के 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर के VIP रोड स्थित होटल में एक मॉडल से रेप किया गया। आरोपी इवेंट मैनेजर साहिल जैन को पुलिस ने वारदात के 5 दिन बाद हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया हैं। होटल के कमरे में बुलाकर मॉडल से रेप करने के मामले में FIR दर्ज होने के के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसके हैदराबाद में जाकर छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। साहिल जैन पहले भी कई मामले में जेल जा चुका है।

मूलत: दुर्ग का रहने वाला साहिल जैन, कारोबारी और रसूखदार नेताओं से संबंध के चलते रायपुर में भी रहता है। वह पहले भी मारपीट, रश ड्राइविंग जैसे मामलों में आरोपी रह चुका है। कुछ समय पहले साहिल जैन केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का सोशल मीडिया प्रभारी हुआ करता था। खराब रवैये और मंत्री के नाम का गलत इस्तेमाल करने की वजह से साहिल जैन केंद्रीय मंत्री की टीम से बाहर कर दिया गया था।

लड़की ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है- मुझे 23 अगस्त की शाम लगभग 7:30 बजे मेरे दोस्त नितेश ने कॉल करके VIP रोड के होटल बेबी लॉन इंटरनेशनल में बुलाया। होटल के बाहर आते ही मैंने अपने दोस्त को फोन किया। उसने साहिल जैन से मिलने को कहा। होटल में कमरा साहिल जैन के नाम से बुक था। वो मुझे कमरा नंबर 310 में लेकर गया। कुछ देर बाद नितेश भी आ गया। कमरे में हम तीनों ही थे। बातें कर रहे थे।

अचानक नितेश ने कहा कि उसे अपने पिता से मिलने माना जाना है। नितेश होटल से निकल गया। अब कमरे में साहिल और लड़की ही थे। लड़की का आरोप है कि नितेश के जाने के बाद साहिल ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और शारीरिक संबंध बनाने की बात कहने लगा। युवती के मना करने पर भी साहिल नहीं रुका और उसने रेप किया। लड़की ने कहा है कि वो चीखती-चिल्लाती रही, मगर मदद को कोई नहीं आया।

कुछ देर बाद डोर बेल बजी तो लड़की भागकर वॉशरूम में छुप गई और खुद को लॉक कर लिया। साहिल ने होटल के कमरे का दरवाजा खोला तो बाहर नितेश खड़ा था। नितेश कमरे में आया तो लड़की चिल्लाने लगी नितेश को सब कुछ बता दिया। लड़की के दोस्त ने उसे वॉशरूम से बाहर निकाला। उसे उसके कपड़े दिए और होटल से लेकर निकल गया। इस बीच साहिल भी भाग गया।

घटना के बाद रात में ही लड़की ने जानकारी राजेंद्र नगर थाने की पुलिस को फोन पर दी। थाने के स्टाफ ने कह दिया कि अपने साथ हुई घटना की जानकारी डायल 112 को दे दो। लड़की का दावा है कि उसने डायल 112 पर फोन किया मगर कॉल कनेक्ट नहीं हो पाई। इसके बाद उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को भी दी। 25 अगस्त को तेलीबांधा थाना पहुंचकर FIR दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...