कुर्सी बचाने छत्तीसगढ़ पहुंचे झारखंड के विधायक: एयरपोर्ट से लेकर रिजॉर्ट तक का सफर तस्वीरों में देखिए…PHOTOS-VIDEO में देखिए कैसा है माहौल

रायपुर। झारखंड की सियासत उबाल आ गया है। विधायकों की बेड़ाबंदी शुरू हो गई है। झारखंड के विधायकों को छत्तीसगढ़ लाया गया है। छत्तीसगढ़ में झारखंड से 32 विधायक पहुंचे हैं। इन विधायकों की रहने का इंतजाम नवा रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट में किया गया है। मंगलवार की दोपहर विधायकों की एंट्री रिजॉर्ट में हुई।

खबर है कि चुनाव आयोग ने हेमंत सोरेन की विधायकी खत्म करने पर कार्रवाई की मांग राज्यपाल से की है। इससे झारखंड में सत्ता परिवर्तन की परिस्थिति बनी है। झारखंड विधानसभा में 81 विधायक हैं। इनमें से यूपीए गठबंधन के पास 50 विधायकों का समर्थन है। भाजपा गठबंधन के पास कुल मिलाकर 30 विधायक हैं। अपन लोगों को भाजपा के प्रभाव से बचाने सोरेन ने उन्हें रायपुर के रिजॉर्ट में भेज दिया है।

ऑफिस ऑफ प्राफिट के एक मामले में निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है। राज्यपाल रमेश बैस ने इस सिफारिश पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। इसकी वजह से वहां राजनीतिक संकट गहरा गया है।

महागठबंधन को आशंका है कि भाजपा उनके विधायकों को हॉर्स ट्रेडिंग के जरिए तोड़ने की कोशिश कर रही है। इसकी वजह से सभी विधायकों को एक साथ रखने की जरूरत बढ़ गई है। झारखंड के विधायकों के छत्तीसगढ़ आने की खबर चार दिन पहले ही हवा में है। लेकिन महागठबंधन के नेता इसे टालते रहे।

उन्हें लग रहा था कि एक-दो दिन में राज्यपाल अपना रुख साफ कर देंगे और कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। विधानसभा सदस्यता रद्द भी होती है तो मुख्यमंत्री कम से कम छह महीने तक अपने पद पर बने रह सकते हैं। लेकिन सरकार पर कोई संकट नहीं होगा।

सोमवार का दिन बीत जाने के बाद सरकार की चिंता बढ़ी। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी विधायकों को बाहर जाने की तैयारी के साथ मुख्यमंत्री निवास बुलाया। बताया गया कि झामुमो की ओर से एक विशेष हवाई जहाज रांची एयरपोर्ट पर बुलाया गया है।

दोपहर बाद विधायकों का मुख्यमंत्री निवास पहुंचना शुरू हो गया था। शाम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी विधायकों को एक बस में लेकर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। वहां विधायकों को रवाना कर वे और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी वापस लौट गए। ठीक 5.40 बजे झारखंड के विधायकों का हवाई जहाज रायपुर में उतरा। इस समूह में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पाण्डेय, 32 विधायकों सहित 41 लोग शामिल हैं।

रायपुर हवाई अड्‌डे पर झारखंड के विधायकों के स्वागत के लिए प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल पहुंचे थे। तीनों नेताओं ने झारखंड के विधायकों को तीन बसों में बिठाया और नवा रायपुर के लिए रवाना हो गए।

झारखंड के विधायकों के अलावा उनका स्वागत करने हवाई अड्‌डे गए कांग्रेस नेताओं ने प्रेस से बात करने से परहेज किया। एक बेरिकेडिंग के जरिए प्रेस प्रतिनिधियों और आम लोगों को विधायकों की पहुंच से दूर रखा गया था। हालांकि बस से निकलते समय विधायकों ने विक्ट्री साइन दिखाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...