ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर देश में सबसे कम: प्रदेश में देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम बेरोजगारी… CMIE ने जारी किये आंकड़े…देखिए ताजा आंकड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर देश के किसी भी राज्य से सबसे कम है। CMIE ने अगस्त 2022 के जो आंकड़े जारी किये हैं, अगस्त 2022 में राज्य की बेरोजगारी दर महज 0.4 प्रतिशत दर्ज की है। मार्च अप्रैल की तुलना में इस दर में और कमी आयी है। मार्च-अप्रैल के आंकड़ोंं में छत्तीसगढ़ में 0.6 प्रतिशत बेरोजगारी दर दर्ज किया गया था, लेकिन अगस्त महीने ये घटकर 0.4 रह गयी है।

देश के बेरोजगारी दर की बात करें तो देश में बेरोजगारी दर अभी 8.3 है। छत्तीसगढ़ में साढ़े तीन साल में शहरी-ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संतुलित करने तथा रोजगार के नये अवसरों का सृजन करने वाली योजनाओं का जो क्रियान्वयन किया है, उसकी वजह से बेरोजगारी दर में कमी आयी है। बेरोजगारी दर उच्चतम से लगातार न्यूनतम स्तर पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहा है।

राज्यों की बात करें तो हरियाणा में सबसे ज्याादा 37. 3 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 32.8, राजस्थान में 31.4, त्रिपुरा में 16.3 और बिहार में 12.3 प्रतिशत बेरोजगारी दर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...