CG – भ्रष्ट सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा: SDM से ग्रामीणों ने की शिकायत… बर्खास्त करने की रखी मांग… जानिए क्या है पूरा मामला

  • सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप, गांव की सरकारी जमीन को निजी स्वार्थ के लिए उपयोग में किया, ग्रामीणों ने कर दी शिकायत
  • सरपंच ने लगाया प्रशासन को चूना: सरकारी जमीन पर किया कब्जा, कई काम में भ्रष्टाचार के आरोप, जेल जाने के बावजूद दे दिया गलत शपथ पत्र
  • जेल जाने वाले सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, सरपंच पर लगाए गए गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत, बर्खास्तगी की रखी मांग

तखतपुर। विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम पंचायत मुरू के सरपंच आदित्य उपाध्याय द्वारा ग्राम पंचायत में की जा रही अनियमिततओं तथा तानाशाही के संबंध में आज ग्रामीणों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) तखतपुर महेश शर्मा से मुलाकात कर लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत किया। अपनी शिकायत में ग्रामीणों ने सरपंच उपाध्याय पर पंचायत के कार्यों में वित्तीय गबन करने, निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी को बढ़ावा देने की आरोप लगाया है।

ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि सरपंच उपाध्याय द्वारा ग्राम मुरू की बहुमुल्य उपयोगी सरकारी जमीन पर निजी स्वार्थ के लिये अवैध कब्जा किया गया है। सबसे गंभीर आरोप ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाया है वह है पंचायत निर्वाचन में फर्जी शपथ पत्र प्रस्तुत करने का।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच पर पूर्व में आपराधिक धाराओं के तहत थाने में मामला दर्ज हुआ था जिसमें कि सरपंच उपाध्याय को कारावास से भी दण्डित किया गया था। परन्तु सरपंच आदित्य उपाध्याय द्वारा पंचायत निर्वाचन के समय आपराधिक अभियोजन संबंधी बात को छिपाते हुए झूठा शपथ पत्र प्रस्तुत किया है जो कि स्वयं में दण्डनीय अपराध है। ग्रामीणजनों ने अपने शिकायत में मुरू सरपंच आदित्य उपाध्याय को तत्काल पद से हटाये जाने की मांग प्रशासन से की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...