भिलाई में पहली बार “कैंप महोत्सव”: 7 और 8 सितंबर को होगा भव्य महोत्सव, आयोजनक उप-सभापति इंजी. सलमान और अध्यक्ष खिलेश तिवारी बता रहे, आयोजन में क्या-कुछ रहेगा खास, आ रहे हैं कई प्रमुख अतिथि

भिलाई। भिलाई की एक बड़ी आबादी कैंप क्षेत्र में निवासरत है। कम से 12 से 15 वार्ड इस कैंप क्षेत्र में आते हैं। लेकिन कभी इन इलाकों की वो पहचान नहीं बन पाई जो बननी चाहिए और न ही यहां के लिए कोई भव्य आयोजन हुआ। पहली बार भिलाई में कैंप महोत्सव होने जा रहा है। यह कैंप महोत्सव दो दिनों तक होगा। कैंप क्षेत्र में यह आयोजन युवा संगठन के तत्वावधान में हो रहा है।

इसके आयोजक वार्ड-35 शारदापारा के पार्षद व निगम के उप-सभापति इंजीनियर सलमान, युवा संगठन के अध्यक्ष खिलेश तिवारी ने बताया कि, 7 और 8 सितंबर को दो दिनों तक भव्य समारोह होगा। इस कैंप महोत्सव में गरबा, डांडिया, सुआ, ददरिया, पंथी नृत्य करबो डीजे की धुन में का आयोजन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस कैंप महोत्सव में अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, मेयर नीरज पाल, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और समाजसेवी इंद्रजीत सिंह (छोटू) होंगे।

इंजीनियर सलमान और खिलेश ने भिलाइवासियों से अपील करते हुए कहा कि, इस आयोजन का हिस्सा बनकर कैंप महोत्सव को ऐतिहासिक बनाए। पहली बार यह आयोजन होने जा रहा है। आने वाले हर वर्ष यह आयोजन भव्य होगा और कैंप क्षेत्र को भिलाई में प्रतिनिधित्व दिलाएगा।

कैंप महोत्सव में पार्टिसिपेट करने वालों को मिलेंगे कई उपहार
आयोजक इंजीनियर सलमान और खिलेश तिवारी ने बताया कि, इस महोत्सव में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को अलग-अलग पुरस्कार मिलेंगे। कई आकर्षक पुरस्कारों की रेंज है। जैसे-मिस केम्प महोत्सव, मिस्टर केम्प महोत्सव, बेबी गर्ल डांसर, बेस्ट कपल डांसर, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट ग्रुप, सुपर मम्मी डांसर, बेस्ट पापा डांसर, बेस्ट सिनियर सीनियर डांसर, बेस्ट फेमस पर्सनालिटी डांसर, बेस्ट दर्शक और अन्य आकर्षक उपहार बांटे जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...