लो कर लो बात: कचरा डंप करने वाला कंटेनर भी चोरी कर लिए…दुर्ग पुलिस ने रिसाली इलाके के चार लड़कों को पकड़ा

भिलाई। कचरा डंप करने वाला कंटेनर चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है। नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि 2 अग्सत को रिसाली सेक्टर छोटा रावण  मैदान के पास से  टाटा एस वाहन सीजी 07बीजी 2958 में कुछ लोग लोहे काचरा डंप करने वाला कंटेनर को  वाहन में रखकर बीएसपी मार्केट की ओर लेकर जा रहे थे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ लिया। चारों से वाहन के दस्तावेज के बारे में जानकारी ली गई लेकिन किसी भी प्रकार का कोई कागजात इनके पास नहीं मिला। पूछताछ में आरोपियों ने  अपना नाम स्टेशन मरोदा निवासी राकेश ठाकुर  35 वर्ष,  क्वाटर नंबर 179/एच रिसाली सेक्टर  चंद्रप्रकाश बंजारे 40 वर्ष,  वार्ड 33 झुम्मन लाला साहू 40 वर्ष,  रिसाली सेक्टर क्वाटर 308/ए निर्मल कुमार वर्मा बताया है। 

आरोपियों ने उक्त कंटेनर को चोरी कर फरार होना स्वीकार किया। नेवई पुलिस ने तुरंत चारों को पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लोहे का कचरा डंप करने वाला कंटेनर 220 ग्राम का बरामद किया है। इसके अलावा घटना में उपयोग किए गए बाइक भी जप्त किया है। उक्त सामान की कीमत 99 हजार 9 सौ रुपए आंकी गई है।    

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...