महिला कर्मी के घर पर चोरी: तीजा मनाने के लिए मायके गई थी…लौटकर आई तो टूटा हुआ था ताला

भिलाई। तीजा मनाने गये परिवार के सूने मकान का ताला तोड़कर सोना चांदी के जेवरात को पार करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है। सुपेला पुलिस ने बताया कि मैत्री विहार उल्लास नगर सुपेला निवासी रेणु बाला श्रीवास्तव अपने परिवार समेत तीज पर्व मनाने रायपुर गई थी।

31 अगस्त की शाम राधिका नगर पहुची तो मकान के सामने क दरवाजे का ताला टूटा पड़ा मिला। बेडरूम के भीतर प्रवेश करने पर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। आलमारी में रखा गया सोना चांदी के जेवरात गायब मिले। जिसमें 4 नग चांदी का पायल 28 तोला ,1 सोने का मंगलसूत्र गेहू दाना व लाकेट लगा हुआ था।

सोने की मोती 8 दाना, सोने की अगुठी 1 नग, सोने का टाप्स 1 नग, 2 नग चांदी की कटोरी, 1 नग चांदी का दिया। 2 नग चाबी का गुच्छा, 7 नग चांदी का सिक्का आदि सामान चोरी हो गया। इसके अलावा नगदी 20 हजार भी गायब था। कुल चोरी के सामानों की कीमत 70 हजार रुपए आंकी गई है। पीड़िता  दुर्ग कलेक्ट्रेट में सहायक ग्रेड 2 पद पर कार्यरत है।   

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...