CG – नेशनल हाईवे में हादसा: तेज रफ्तार यात्री बस हुई अनियंत्रित… बिजली का पोल तोड़ते दुकान में जा घुसी… 35 से ज्यादा यात्री थे सवार, हादसे के बाद भाग निकला ड्राइवर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-जगदलपुर 163 में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर बिजली पोल को तोड़ते हुए एक दुकान में जा घुसी। बस में करीब 30 से 40 यात्री सवार थे। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुई है। पर इस हादसे में बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद सभी को पीछे के इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया। ड्राइवर पर जब लोगों का गुस्सा फूटा तो वह मौका देखकर जंगल की तरफ फरार हो गया। मामला बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर से निकली रात्रिकालीन यात्री बस जगदलपुर पहुंचने से पहले केशलूर के पास हादसे का शिकार हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, रात करीब 12 बजे वे एक दुकान के सामने कुर्सी में बैठे थे। इसी दौरान गीदम की तरफ से तेज रफ्तार यात्री बस हॉर्न बजाते हुए उन्हीं की तरफ आई। देखते ही देखते पहले सड़क किनारे खड़ी 2 से 3 बाइक को टक्कर मारी, फिर बिजली के पोल से टकराते हुए एक डेलीनीड्स की दुकान में जा घुसी। हालांकि, उस समय दुकान में कोई भी मौजूद नहीं था। इसलिए कोई जन हानि नहीं हुई।

मौके पर मौजूद लोगों ने इस हादसे की जानकारी परपा थाना को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने लोगों की मदद से इमरजेंसी गेट को खुलवाया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बस चालक तो मौके से फरार भाग निकला, लेकिनएक अतिरिक्त चालक और हेल्पर को पुलिस ने पकड़ लिया है। साथ ही यात्रियों को रात में ही दूसरी वाहन से जगदलपुर भेजा गया। लोगों का ड्राइवर के खिलाफ जमकर गुस्सा फूटा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...