साहू समाज के जिलाध्यक्ष के ऊपर छेड़खानी का केस: शादीशुदा महिला ने भाजपा नेता के ऊपर लगाया गंभीर आरोप… छेड़खानी का जुर्म कराया दर्ज… इधर विरोध में पार्टी कार्यकर्ता थाने पहुंचे, किया हंगामा

बलौदाबाजार : प्रदेश में आए दिन छेड़खानी के मामले सामने आते रहते है। यही आरोप साहू संघ के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता धनंजय साहू के ऊपर लगा। आरोप लगाने वाली 30 साल की शादीशुदा महिला है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ गई है। जिस पर सिटी कोतवाली बलौदाबाजार ने आईपीसी की धारा 354 मामला दर्ज कर लिया है।

इधर इस मामले में भाजपाई थाने पहुंच गए। उनका कहना है कि पुलिस ने बिना जांच के मामला दर्ज किया है। आरोप निराधार है। भाजपाई रात तक इस मामले को लेकर हंगामा करते रहे। साहू समाज और अधिवक्ता संघ के लोगों ने भी विरोध किया।

गौरतलब है कि धनंजय साहू पेशे से अधिवक्ता हैं। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी हैं। मामले की जानकारी होने पर रविवार शाम धनंजय साहू के पक्ष में भाजपा जिला अध्यक्ष सनम जागडे नगर पालिका अध्य्क्ष चितावर जयसवाल, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, टेसूलाल धुरंधर, डोमन वर्मा, रेवाराम साहू, प्रणम्य पाण्डेय, प्रणव अवस्थी, कृष्णा अवस्थी, अनिल बघेल, रितेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने सिटी कोतवाली पहुंचकर थाना पृभारी से कहा कि पहले मामले की जांच हो फिर एफआईआर दर्ज हो। साथ ही हमारी भी काउंटर रिपोट दर्ज की जाए।

पुलिस के अनुसार साहू समाज की एक महिला का उसके पति के साथ विवाद चल रहा है एवं महिला अपने पति से गत 3 सालों से अलग रह रही है। पति पत्नी के विवाद निराकरण हेतु कई बार सामाजिक बैठक हो चुकी हैं परंतु अभी तक विवाद का समाधान नहीं निकला है।

पारिवारिक विवाद के समाधान की तलाश में ही महिला रविवार सुबह लगभग 11 बजे अधिवक्ता धनंजय साहू जो जिला बलौदाबाजार के साहू समाज के जिलाध्यक्ष भी हैं, के निवास पर उनसे मिलने अपनी मां के साथ पहुंची। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी मां को बाहर बैठा कर उसे एकांत में अंदर कमरे में बुला कर उससे छेड़खानी की। शोर मचाने पर उसकी मां मौक़े पर पहुंची और उसे बचाया।

वहीं पति के बचाव में थाने पहुंची आरोपी की पत्नी ने कहना था कि महिला मेरे पति पर झूठे आरोप लगा रही है। उस समय मैं और मेरी बेटी व नौकरानी घर पर ही मौजूद थे। पूरा आरोप निराधार है।

यदुमणि सिदार टीआई थाना सिटी कोतवाली ने बताया कि महिला की शिकायत पर साहू समाज के जिलाध्यक्ष धनंजय साहू के विरुद्ध आईपीसी की धारा 354 मे एफआईआर दर्ज हुई। आगे नियम अनुसार कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...