बेखौफ बदमाश: कार से घर लौट रहे थे बीजेपी नेता… दर्जन से ज्यादा बाइक सवारों ने घेरकर कर दी फायरिंग… नेता की मौके पर ही मौत, वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार

नई दिल्ली। राजस्थान के भरतपुर जिले में कुछ बदमाशों ने भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना रविवार देर रात की है. रात करीब 10.45 बजे भाजपा नेता जब अपनी कार से घर लौट रहे थे, उनकी कार को एक दर्जन से ज्यादा बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी उसी पल मौत हो गई. हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है. स्थानीय सूत्रों ने हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. कृपाल सिंह के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पर पोस्टमार्टम किया जाएगा.

पुलिस के अनुसार, कृपाल सिंह पहले भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता थे. वह इस समय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में कार्यरत थे. सूचना मिलने पर कृपाल सिंह के दोस्त व परिजन मौके पर पहुंचे और आरबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. सांसद रंजीता कोली और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मीणा के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है. परिजनों से बातचीत कर पुलिस संदिग्धों को हिरासत में सकती है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...