डॉ. दिनेश एस. साहू बने साहू युवा प्रकोष्ठ भिलाई जिलाध्यक्ष: सामाजिक कामों को देखकर समाज ने दी जिम्मेदारी

भिलाई। साहू समाज में युवा प्रकोष्ठ में आज नियुक्ति हुई है। साहू समाज युवा प्रकोष्ठ में भिलाई नगर की जिम्मेदारी डॉ. दिनेश एस. साहू को दी गई है। कोसानगर के रहने वाले डॉ. दिनेश को सोमवार को नियुक्ति आदेश जारी किया गया। साथ ही साहू मित्र सभा भिलाई नगर के एक समारोह में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, हस्तशिल्प कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहलराम साहू, भिलाई साहू मित्रसभा के जिलाध्यक्ष हरिद्वारिका साहू और प्रदेश कोषाध्यक्ष हनुमंत साहू की मौजूदगी में उन्हें यह सम्मान के साथ नई जिम्मेदारी दी गई।
अब डॉ. दिनेश साहू के कंधों पर भिलाई में साहू युवा प्रकोष्ठ को मजबूत करने के साथ-साथ संगठन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। भिलाई में उनके सामाजिक सक्रियता को देखते हुए समाज ने जिम्मेदारी दी है। कोरोनाकाल में डॉ. दिनेश एस. साहू ने लोगों की जान बचाने के लिए खुद के जान को जोखिम में डाल दिया था। साथ ही राशन से लेकर अन्य चीजों की जिम्मेदारी डॉ. दिनेश ने उठाई थी। उनकी इस नियुक्ति पर भिलाई नगर साहू युवा प्रकोष्ठ में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति के लिए समाज के युवाओं ने बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...