भिलाई में शादी का झांसा देकर रेप: मोबाइल से शुरू हुई बातचीत, हुई दोस्ती… फिर शादी का झांसा देकर 4 साल तक करता रहा दुष्कर्म… अब हुआ गिरफ्तार, युवती से मिलने उत्तर प्रदेश से भिलाई आता था आरोपी  

भिलाई। शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 (2), 294, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि लक्ष्मी नगर निवासी युवती ने शिकायत किया था कि डेरापुर जिला कानुपर यूपी निवासी गुड्डू उर्फ गुड्डू खान 22वर्ष ने वर्ष 2019 में मोबाइल से बातचीत कर दोस्ती किया। उसके बाद शादी का झांसा देकर चार वर्षो तक रेप करता रहा। आरोपी गुड्डू प्रति माह 15-20 दिन के उत्तर प्रदेश से भिलाई आकर पीड़िता से मिलता रहा करता था।

पीड़िता ने जब आरोपी से शादी करने के लिए दबाव बनाया। तब आरोपी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया करता था। बदनामी के डर से पीड़िता पुलिस के पास नहीं जाया करती थी। परेशान होने के बाद घटना की शिकायत पुलिस से किया। सुपेला पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी गुड्डू को पकड़ने कानपुर उत्तर प्रदेश रवाना किया। पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची तब वह घर पर ही था।   

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...