छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइक आपस में टकराई… टक्कर इतनी जबरदस्त की दोनों चालक की मौके पर ही चली गई जान… महिला हुई घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। बताया गया कि 2 बाइकों में आपस में टक्कर हो गई थी। जिसके बाद बाइक में बैठी महिला दूर जाकर गिरी। हादसा पलारी थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सहाड़ा निवासी हरवंश कुमार शर्मा(65) अपनी पत्नी रुकमणी शर्मा(60) के साथ सुबह के वक्त बाइक से डॉक्टर के पास इलाज कराने जा रहे थे। वहीं ग्राम रवान अंबुजा निवासी जोगी राम नेताम अपनी बाइक से रायपुर जा रहा था। ये अभी पलारी से 2 किलोमीटर आगे कुकदा गांव में खुंटे राइस मिल के पास पहुंचे थे, तभी ये हादसा हो गया।

बताया गया कि दोनों बाइक सवार जैसे ही राइस मिल के पास पहुंचे, दोनों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मौके पर ही हरवंश और जोगी राम की मौत हो गई थी। दोनों के सिर से काफी खून बह गया था। जिसके कारण दोनों की जान चले गई। वहीं हरवंश की पत्नी हादसे के बाद दूर फेंका गई थी। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी गई थी। इसके बाद दोनों शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

आस-पास के लोगों ने बताया की सड़क हादसे के दौरान एक पुलिस अधिकारी अपनी गाड़ी में बैठकर घटनास्थल से गुजरे, उस वक्त दोनों लोगो की सांस चल रही थी। जबकि घायल महिला सड़क किनारे पड़ी थी। मगर पुलिस अधिकारी ने अपनी गाड़ी नहीं रोकी। इसके थोड़ी ही देर बाद दोनों की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...