दुर्ग में सेंट्रल जेल के प्रहरी पर ताबड़तोड़ हमला: घर जाते वक्त रास्ता रोककर लाठी-डंडों से पीटा…अस्पताल में उपचार जारी

भिलाई। इन दिनों केंद्रीय जेल दुर्ग के जेल प्रहरी टार्गेट में है। एक के बाद एक जेल प्रहरियों पर हमला हो रहा है। पहले जेल के भीतर आवास में रहने वाले जेल प्रहरी के परिवार पर हमला हुआ। केन्द्रीय जेल के प्रहरी के साथ फिर प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 325 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि केन्द्रीय जेल दुर्ग में मुख्य प्रहरी पद पर एच/18 जेल लाइन आनंद नगर दुर्ग  निवासी दिलीप कुमार लहरी 53 वर्ष की ड्यूटी 4 सितंबर की रात 10 बजे से 5 सितंबर के 2 बजे तक लगी थी। 5 सितंबर को अपनी डयूटी पूरी कर दिलीप बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान रात 2.20 बजे आनंद नगर मोड़ के पास ठगडा बांध की ओर से अज्ञात डंडा  लेकर अचानक प्राणघातक हमला कर दिया। ्र

उसके बाद दिलीप अपनी बाइक को तेज कर दिया तब आरोपी फिर दौड़ाकर डंडा फेंककर हमला किया। गंभीर रुप से घायल प्रहरी घर पहुचकर उपचार के लिए अस्पताल के लिए निकले। उपचार अस्पताल में जारी है। गौरतलब हो कि इसके पूर्व भी जेल प्रहरी के साथ आरोपी ने मारपीट कर डान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई किया था। इस तरह की घटना लगातार होने से सुरक्षा को लेकर सवाल खडा हो रहा है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...