भिलाई-चरोदा समेत दो निगमों में एल्डरमैन की नियुक्ति: नेताओं के रिश्तेदारों को दिया मौका…दो को रिपीट किया, देखिए पूरी लिस्ट

भिलाई। राज्य सरकार ने एल्डरमैनों की लिस्ट जारी की है। ये एल्डरमैन नगर निगम बीरगांव और भिलाई-चरोदा निगम (भिलाई-3 चरोदा) निगम के लिए बनाया गया है। बीरगांव निगम में 8 और भिलाई-चरोदा निगम में 8 एल्डरमैनों की नियुक्ति की गई है। लंबे समय से लिस्ट का इंतजार किया जा रहा था। जिस पर मुहर लग गई है। 5 सितंबर को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव के हस्ताक्षर से आदेश जारी हुआ है।

  • — भिलाई-चरोदा में नेताओं के रिश्तेदारों को एल्डरमैन बनाया गया है।
  • इसके अलावा दो एल्डरमैन को रिपीट किया गया है।
  • पूर्व पार्षद धर्मेंद्र कोसरे को एल्डरमैन बनाया गया है।
  • उनके अलावा सिरसाकला की पूर्व पार्षद दीपा चंद्राकर के ज्येष्ठ गोपेंद्र चंद्राकर को एल्डरमैन बनाया गया है।
  • वहीं पूर्व एल्डरमैन जी. जगदीश्वर राव को रिपीट किया गया है।
  • रीना विश्वास नया चेहरा है।
  • उन्हें एल्डरमैन बनाकर मौका दिया गया है।
  • संजय साहू पूर्व एल्डरमैन है।
  • उन्हें रिपीट किया है।
  • कमलेश साहू एडवोकेट है। पदुमनगर से टिकट मांगी थी, उनकी जगह मनीष वर्मा को टिकट दिया था।
  • मनीष पार्षद है, अब इसी वार्ड में रहने वाले कमलेश साहू को एल्डरमैन बनाया गया है।
  • विनोद साहू भी नया चेहरा है।
  • बताया जा रहा है कि संगठन और सत्ता के बीच में तालमेल बिठाने की कोशिश की गई है।
  • इस लिस्ट में ऐसे लोगों के नाम है जिन्हें संतुष्ट किया गया है।
  • अब भिलाई निगम, जामुल में एल्डरमैनों की नियुक्ति कब तक होती है? इसका इंतजार बेसब्री से सबको है।
  • बताया जा रहा है कि भिलाई निगम में ही 300 से ज्यादा दावेदार है, जिन्हें एल्डरमैन बनाने का वादा किया गया है।
  • ऐसे में सत्ता और संगठन के सामने भिलाई में समन्वय बनाने की बड़ी चुनौती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...