गणेश उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़: इम्प्रेसिया रेजिडेंशियल एंड वेलफेयर सोसाइटी में आयोजन हुआ महाआरती का… मराठी वेशभूषा में समिति के सदस्यों ने की आरती

रायपुर। इम्प्रेसिया रेजिडेंशियल एंड वेलफेयर सोसाइटी में चल रहे ग्यारह दिवसीय गणेश उत्सव धीरे-धीरे समापन की ओर है। पूजन और आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। कल संध्या महाआरती का आयोजन हुआ। इम्प्रेसिया रेजिडेंशियल एंड वेलफेयर सोसाइटी की आयोजन समिति के सभी सदस्यों द्वारा मनमोहक मराठी वेशभूषा में महाआरती की गई।

महाआरती के दौरान पूरा पंडाल गणपति के जयकारे से गूंज उठा। विघ्नहर्ता की पूजा और महाआरती कर भक्तों ने सुख.समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसमें महिलाए बच्चे सहित सभी उम्र के श्रद्धालु मौजूद थे। महाआरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण एवं रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन भगतों के लिए किया गया।इससे आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया था। इम्प्रेसिया रेजिडेंशियल एंड वेलफेयर सोसाइटी की आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 9 सितंबर को भंडारे के बाद प्रतिमा विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव का समापन होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...