दुर्ग जिले में बदले गए थाना प्रभारी: वैशालीनगर, खुर्सीपार, पाटन समेत यहां के थाना प्रभारियों का तबादला, तीन SI का भी ट्रांसफर, देखिए सूची

भिलाई। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने 5 इंस्पेक्टर और 3 सब इंस्पेक्टर का तबादला किया है। एसपी डॉ. पल्लव द्वारा सूची में कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। खुर्सीपार थाना प्रभारी त्रिनात त्रिपाठी को वैशालीनगर थाना प्रभारी बनाया है। वैशालीनगर से वीरेंद्र श्रीवास्तव को खुर्सीपार भेजा है। रक्षित केंद्र से राजकुमार लहरे को पाटन थाना प्रभारी बनाया गया है।

कुम्हारी थाना प्रभारी पीडी चंद्रा को रक्षित केंद्र भेजा गया है। सी प्रकार पद्नाभपुर चौकी प्रभारी तोबीयत खाखा को रक्षित केंद्र में भेजा है। वहीं सब इंस्पेक्टर सुधांशु बघेल को अंजोरा से हटाकर थाना प्रभारी कुम्हारी का जिम्मा दिया है। सब इंस्पेक्टर पवन देवांगन को थाना सुपेला से अंजोरा चौकी प्रभारी बनाया है। सब इंस्पेक्टर राजीव तिवारी को भिलाई नगर से चौकी प्रभारी पद्नाभपुर बनाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...