सचिन के कंधों पर फिर से होगी राजनांदगांव प्रेस की जिम्मेदारी: सर्वसम्मति से दोबारा अध्यक्ष चुने गए सचिन अग्रहरि…अनिल त्रिपाठी संभालेंगे सचिव की कुर्सी

राजनांदगांव: प्रेस क्लब भवन राजनांदगांव में आज सामान्य सभा की बैठक आहूत की गई थी । प्रेस क्लब के संरक्षक सुशील कोठारी अशोक पांडे , राजेंद्र व्यास , दीपक बुद्धदेव , सीएल जैन सोना , पुरुषोत्तम तिवारी , जितेंद्र मिश्रा , और प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति के उपाध्यक्ष मिथिलेश देवांगन की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्णता प्रदान की गई।

सर्वसम्मति से प्रेस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष सचिन अग्रहरी को फिर से अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। सचिव के रूप में अनिल त्रिपाठी फिर से मनोनीत कर लिए गए हैं । प्रेस क्लब के अध्यक्ष बनने के बाद अध्यक्ष और सचिव ने मां शीतला मां का दर्शन लाभ लिया।

सचिन अग्रहरि को सर्वसम्मति से अध्यक्ष दोबारा चुना गया।


प्रेस क्लब भवन राजनांदगांव में आज सामान्य सभा की बैठक आहूत की गई थी । इस बैठक में निर्वाचन को लेकर सदस्यों से विचार विमर्श किया गया । सभी सदस्यों से चुनाव को लेकर चर्चा की गई जिस पर सभी सदस्यों ने एकमत होकर सचिन अग्रहरि को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने की अनुशंसा की तथा सचिव के पद पर अनिल त्रिपाठी को मनोनीत किया गया।

अनिल त्रिपाठी को सचिव बनाया गया है।

फिर से अध्यक्ष बनने के बाद सचिन अग्रहरि ने एक संक्षिप्त संबोधन में कहा कि प्रेस क्लब के सदस्यों ने जिस प्रकार से मुझ पर विश्वास जताया है उस पर मै खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी उन्होंने अपनी बातें रखी । इस दौरान काफी संख्या में प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मानीय सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...