भिलाई में आपने कर लिया है पक्का निर्माण और बदल दिया है प्रायोजन तो जांच के लिए रहिए तैयार…राजस्व विभाग की बैठक में बड़ा फैसला

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के राजस्व विभाग की बड़ी बैठक हुई जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महापौर परिषद के सदस्य एवं राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी एवं उपायुक्त रमाकांत साहू की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण विषय राजस्व करों की वसूली एवं राजस्व से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में निगम क्षेत्र के पूरे राजस्व विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।

राजस्व की वृद्धि किस प्रकार की जाए इस पर भी खास चर्चा की गई। महत्वपूर्ण निर्णय बैठक में लिया गया कि नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत बड़े-बड़े व्यवसायिक भवन जैसे होटल, शोरूम इत्यादि का स्थल पर जांच किया जाएगा।

साथ ही आबंटित किए गए भूखंडों पर निर्मित भवनों का आबंटित की उपयोगिता के आधार पर उपयोग हो रहा है या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी। जिस प्रयोजन के लिए निगम ने भूखंड एवं भवन को आबंटित किया है उसका वर्तमान में क्या उपयोग किया जा रहा है इसकी जांच भी होगी

। जांच के लिए 1 महीने का समय निर्धारित किया गया है ताकि ऐसे बड़े भवनों की जांच प्रारंभिक तौर पर हो सके। कई दफा यह देखने में आया है कि आवासीय प्रयोजन के लिए गए भूखंडों में व्यवसायिक प्रयोजन का इस्तेमाल किया जाता है,

राजस्व विभाग के अधिकारियों की जांच से यह स्पष्ट होगा कि किस प्रयोजन के लिए भवन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारी धीरज साहू, परमेश्वर चंद्राकर, जेपी तिवारी, मलखान सिंह सोरी, बालकृष्ण नायडू, बी. एल. असाटी, दशरथ ध्रुव, पति राम बरेट, सुनील नेमाड़े, अशोक कुमार कश्यप एवं शिवकुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...