भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे सीएम भूपेश बघेल… मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया ये VIDEO… देखिए

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो गई। जिसका आज दूसरा दिन है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई इस यात्रा के दूसरे दिन सांसद राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कदमताल कर रहे हैं। इस दौरान पदयात्रा मार्ग पर हजारों की भीड़ भी देखी गयी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज राहुल गांधी कई जगहों पर महिला कार्यकर्ताओं और दलित एक्टिवस्ट से संवाद करेंगे।

कांग्रेस ने यात्रा को लेकर कहा है कि यह देश को एक करने की यात्रा है। ये यात्रा इतिहास लिखेगी। कांग्रेस का ये कहना है कि यह यात्रा एकता की शक्ति दिखाने, कदम से कदम मिलाने और सपनों का भारत बनाने के लिए है। कांग्रेस ने इसे पूरे देश की यात्रा बताया है। इस यात्रा में हर दिन 25 किलोमीटर की पदयात्रा होगी और 150 दिन में 3500 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। इसे अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा बताया जा रहा है।

150 दिन में 3500 किलोमीटर का सफर तय करने वाली इस यात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक इस यात्रा को कमजोर होती कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने की कवायद के तौर पर भी देख रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3...

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जूनापारा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ...

एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी स्नेहिल अधिरवार ने अंतरराष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के आइची-नागोया में...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा...

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता...