पटवारी सस्पेंड: दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने जारी किया आदेश…मैडम का वीडियो-ऑडियो हो गया था वायरल

भिलाई। आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के पास राजस्व विभाग की पटवारी सुश्री इन्द्रा मनोचा के विरुद्ध भ्रष्टाचार का प्रकरण सामने आया। प.ह.नं.50 तहसील व जिला दुर्ग में पदस्थ इस पटवारी के द्वारा रिश्वत मांगे जाने का ऑडियो और वीडियो क्लिप शिकायतकर्ता के द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

प्रथम दृष्टया में यह आरोप सत्य प्रतीत हो रहा है। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, वस्तुस्थिति का संज्ञान लिया और तुरंत दोषी पटवारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इस अवसर पर उन्होंने अन्य शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्य को कर्तव्य एवं निष्ठा पूर्वक करने की सलाह भी दी है। उन्होंने अपने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शासकीय कर्मचारी व प्रशासनिक अमला आमजन की सेवा के लिए है, इसलिए प्रत्येक शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी का कर्तव्य है कि वह आम नागरिकों को यह सेवा बिना किसी बाधा के मुहैया कराये और नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण करे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...

बिना परीक्षा दिए रिजल्ट में लगा ATKT, रविवि की...

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) की परीक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। कुरुद स्थित संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी...

दुर्ग। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई इलाके में मंगलवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

युवक की चप्पल से पिटाई, भाजपा नेत्री पर गिरी...

बिलासपुर। जिले के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में युवक की चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा...