शौचालय में मूर्ति रखने का आरोप: कांग्रेस नेत्री श्वेता के साथ कार्यकर्ताओं ने भट्‌ठी थाने में दर्ज कराई कंप्लेन…मूर्ति शिफ्ट करने के साथ-साथ FIR दर्ज करने की मांग

भिलाई। सेक्टर-4 में मूर्तियों को कथित रूप से टॉयलेट रूम में रखने को लेकर विवाद हो गया है। सेक्टर-4 के रहवासी और कांग्रेस नेत्री श्वेता मिश्रा ने इस मामले को लेकर पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई है। उन्होंने मूर्ति रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। श्वेता मिश्रा ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि, नवयुवक एवं व्यापारी संघ दुर्गोत्सव समिति सेक्टर-4 के तथाकथित हिंदू नेताओं द्वारा सेक्टर-4 के सर्वेश्वरधाम के पास सुलभ शौचालय में भगवान की मूर्तियां रखने का मामला सामने आया है।

इस विषय पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेत्री श्वेता मिश्रा और एनएसयूआई के संयुक्त सचिव आकाश कनौजिया ने अपनी सजगता का परिचय दिखाते हुए भिलाई भट्टी यह थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया। धार्मिक भावनाओं में उन्माद ना फैले इस बात के लिए आग्रह किया और धार्मिक भावनाएं आहत करने बाबत इन दोषियों पर कार्रवाई कर देवी देवताओं को उचित स्थान पर स्थापित करने की मांग की गई। श्वेता मिश्रा ने कहा कि, कार्रवाई न करने की स्थिति में उग्र आंदोलन कर भगवान को साफ और स्वच्छ स्थान पर रख 11 दिन के अभिषेक कराए जाने की बात की। जिससे भगवान के नाम पर राजनीति करने वाले इन लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करें।

अपने साथियों के साथ श्वेता मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी भिलाई भट्टी को उसी स्थान पर पहुंच कर भगवान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। प्रभारी से इस कृत्य करने वाले लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की। अन्यथा धर्म रक्षा के लिए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। आज ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से गुरजीत सिंह, तुषार कुमार, अरुण रजक, सुनील रेड्डी, आयुषा झा, डिकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...