राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा छत्तीसगढ़ में और हटा दी गईं डी. पुरंदेश्वरी: संगठन में बड़ा बदलाव, अब माथुर और नबीन होंगे छत्तीसगढ़ प्रभारी और सह-प्रभारी, 13 राज्यों में बदले गए प्रभारी

भिलाई। भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा ने 13 राज्यों में प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई राज्य हैं। जहां के प्रभारी-सह-प्रभारी बदले गए हैं।


आज छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा है। इस बीच बड़ा बदलाव हुआ है। डी. पुरंदेश्वरी को संगठन ने बदल दिया है। उनके स्थान पर अब ओम माथुर छत्तीसगढ़ के प्रभारी होंगे। वहीं सह-प्रभारी नितिन नबीन ही रहेंगे।

इस परिवर्तन पर वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी ने ट्वीट किया है, राष्ट्रीय अध्यक्ष #JPNadda जी के प्रवास के दौरान राज्य प्रभारी के पद से #purandeshwari की विदाई अनायास या सायास? क्या वरिष्ठ नेता के साथ इस व्यवहार से बचा नहीं जा सकता था?

छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को पद से हटा दिया गया है। अब राजस्थान के ओम माथुर काे छत्तीसगढ़ का नया भाजपा प्रदेश प्रभारी बना दिया गया है। ये आदेश जेपी नड्‌डा के निर्दश पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी किया है।

दिल्ली से जब शुक्रवार की शाम ये फरमान आया, पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ही साथ रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक कर रहीं थीं। इस बड़ी सर्जरी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। सह प्रभारी नितिन नबीन को बरकरार रखा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : 10वीं-12वीं में फेल छात्रों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जो छात्र 10वीं या 12वीं में फेल हो गए थे या अपने ग्रेड...

CG में बारातियों से भरी बस पलटी, तीन लोगों...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की...

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए खुशखबरी, साय सरकार ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। साय सरकार ने राज्य के पेंशनरों की महंगाई राहत की दर में वृद्धि का आदेश जारी...

निर्यात कर का विरोध : महापौर से मिला BSP...

भिलाई नगर। निर्यात कर को लेकर बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल गुरूवार को अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में महापौर नीरज...

ट्रेंडिंग