दुर्ग शहर को जल्द मिलने वाली है दो अंडरब्रिज की सौगात: 19 करोड़ रुपए की लागत से दो अंडरब्रिज बनकर तैयार…विधायक वोरा की पहल से मिलने वाली है शहरवासियों को बड़ी सौगात, सीएम भूपेश करेंगे लोकार्पण

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज धमधा नाका और रायपुर नाका अंडरब्रिज के निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद रेलवे और सेतु विभाग के अफसरों से चर्चा की। अफसरों ने बताया कि इस माह के अंत तक दोनों रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो पाएगा। वोरा ने आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से भी इस विषय पर विस्तार से चर्चा की है।

वोरा ने स्पष्ट कहा है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और लोकार्पण की तारीख तय की जाएगी। वोरा ने कलेक्टर से कहा है कि फिलहाल दोनों अंडरब्रिज का काम बाकी है। कार्य पूरा होने के बाद ही इसका लोकार्पण होगा और आम जनता के लिए इसे खोला जाएगा।

शहर की जनता को दो अंडरब्रिज मिलेगी बड़ी सौगात
वोरा ने रेलवे अफसरों से चर्चा करते हुए पीडब्लूडी (सेतु) विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ बचे सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये हैं। वोरा ने कहा कि दोनों अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने पर पटरीपार की एक लाख आबादी को इसका लाभ मिलेगा। शहर की आम जनता को पटरीपार से आने जाने में बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। वोरा ने कहा कि शहर की जनता को यह बड़ी सौगात मिलने जा रही है। कांग्रेस शासनकाल में दुर्ग शहर में दो अंडरब्रिज का निर्माण पूरा होने से शहरवासियों को आवागमन की यह सुविधा मिलने जा रही है।

गौरतलब है कि 11 करोड़ की लागत से धमधा नाका अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रायपुर नाका क्रासिंग में 8 करोड़ की लागत से अंडरब्रिज का निर्माण हो रहा है। दोनों अंडरब्रिज का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। अफसरों ने बताया कि कुछ कार्य अभी बाकी रह गए हैं।बचे सभी कार्यों को पूरा किया जा रहा है।

रायपुर नाका अंडरब्रिज में वोरा ने कराया अतिरिक्त ब्लाक का निर्माण : नागरिकों ने वोरा के प्रति जताया आभार
पटरीपार के नागरिक विशेष रूप से रायपुर नाका अंडरब्रिज के सिंधियानगर, मुकुट नगरवासियों ने विधायक अरुण वोरा के प्रति विशेष आभारा जताया है। नागरिकों ने कहा कि विधायक वोरा के प्रयासों से ही अंडरब्रिज का निर्माण कार्य हो रहा है। वोरा ने बार-बार अफसरों को निर्देश देकर निर्माण कार्यों में तेजी लाने कहा। नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा देने के लिए रायपुर नाका अंडरब्रिज में 50 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण भी वोरा ने कराया है। तितुरडीह, मुकुट नगर सहित आसपास के नागरिकों को इससे आवागमन में सुविधा मिलेगी। ब्लाक का निर्माण न होने पर लोगों को काफी घूम कर आना-जाना पड़ता। वोरा ने समय रहते इसकी प्लानिंग करते हुए अफसरों से लगातार चर्चा की और निर्माण पूरा कराया। नागरिकों ने वोरा की इस पहल के लिए वोरा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...