दुर्ग में 7 साल की बहन से दुष्कर्म: मामा के घर घूमने आए थे दो नाबालिग, बहन को अकेला पाकर किए रेप, और चले गए घर, मामी ने मामला दबाया तो दोबारा पहुंच गए घर, फिर…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की 7 साल की बच्ची को दो नाबालिग लड़कों ने हवस का शिकार बनाया है ,दोनों जब मामा के घर घूमने आए थे तब इस वारदात को अंजाम दिए थे। फिर वो वापिस अपने घर चले गए थे। बच्ची की मां ने लोक-लाज के चलते पहली बार मामले को दबाया, तो दोनों लड़के फिर वही हरकत करने मामा के घर पहुंच गए। घर में घुसने से मना करने पर दोनों लड़कों ने मामी के साथ मारपीट की। नेवई पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नेवई टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि 4 महीने पहले 13 साल साल और 15 साल के लड़के अपने मामा के घर घूमने आए थे। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाते हुए दोनों भाइयों ने मामा की 7 वर्षीय बेटी खेलने का लालच देकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसके साथ गंदा काम किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों नाबालिग भाई वहां से अपने घर चले गए।

शाम को जब बच्ची के माता-पिता आए तो बेटी ने रो-रोकर उन्हें सारी जानकारी दी। सगे संबंधी का मामला और सामाजिक डर के चलते माता-पिता ने उस समय मामले को वहीं दबा दिया। इसके बाद रविवार को फिर से दोनों भाई मामा के घर पहुंचे। उन्हें देख मामी आग बबूला हो गई। उसने उन्हें घर से भगाया तो दोनों लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

दोनों नाबालिग भाई मामा के घर जाकर जबरदस्ती उनकी लड़की के पास जा रहे थे। वह दोनों पहले की तरह फिर से उसके साथ गंदा काम करने पहुंचे थे। बच्ची की मां और पिता ने दोनों लड़कों पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...