बच्चे का जीवन बचाने के लिए एक मां ने मुख्यमंत्री बघेल को दिया धन्यवाद: डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से मिला युवान को नया जीवन

रायपुर: राजपुर भेंट मुलाकात में आज एक भावुक कर देने वाला पल सामने आया, जब एक 4 साल के बच्चे के साथ उसकी मां अचानक से खड़ी हुई और उसने कहा इस बच्चे का जीवन आज मुख्यमंत्री की वजह से बचा हुआ है ।

दरअसल इस महिला के बच्चे के दिल में बचपन से ही छेद था और उसका इलाज नहीं हो पा रहा था लेकिन डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना की मदद से युवान कुजूर नाम के इस 4 साल के बच्चे का इलाज भी हुआ और आज ये बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ भी है ।

जैसे ही पता चला मुख्यमंत्री खुद लैलूंगा के राजपुर आने वाले हैं, वे अपने बच्चे के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंची और अपने बच्चे का जीवन बचाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया । अपनी आंखों में खुशी के आंसू लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील किया कि वह इस बच्चे के साथ एक फोटो खिंचवाए । मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को सुनकर उन्हें मंच पर बुलवाया और उनके साथ स्नेहपूर्वक फोटो खिंचवाईं ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...