भिलाई में युवक को धमका कर लूट लिए रुपए, वारदात के बाद कार से फरार हो गया आरोपी

भिलाई। युवक को धमकी देकर नगदी रकम लूटकर ले जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने बदमाश के खिलाफ धारा 392 के तहत जुर्म दर्ज किया है।  छावनी पुलिस ने बताया कि केम्प-2 निवासी आदिल तवर फेब्रिकेशन का काम करता है। रविवार शाम अपने दोस्त अब्बास के साथ बाइक मोटर से 18 नंबर रोड से बैकुण्ठधाम जा रहा था। इस दौरान 18 नंबर केम्प 1 निवासी रविन्द्र उर्फ टकला अपनी सफेद रंग गाड़ी में पीछा करते हुए आया और पीडित को धमकी देकर जेब मे रखे 3700 रुपए लेकर फरार हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वैशाली नगर की ओर कार से फरार हो गया।

वहीं दूसरी और भिलाई में चाकू से हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ  धारा 294,323,506,324,25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि 11 सितंबर की शाम 6 बजे आकाश गंगा के पास जान से मारने की धमकी देकर दाबेली बेचने वाले पर आरोपी  बड़गांव जिला भिड़( म.प्र) हाल निवास पांच रास्ता सुपेला  निवासी  रामेश्वर दयाल प्रजापति 27वर्ष ने  चाकू से हमला कर घायल कर दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...