दुर्ग में हाफ मर्डर के मामले में कांग्रेस नेता के भाई समेत 3 गिरफ्तार: सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद…मारपीट कर हथियार तक निकाल लिए थे आरोपी

भिलाई। दुर्ग में चाकूबाजी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 294, 506, 307, 34 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। पद्नाभपुर पुलिस ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल महाराजा चौक में बैठी महिला और युवतियों को पत्थर मारकर छेड़खानी करने वाले कसारीडीह वार्ड 44 निवासी विशाल गीते 26 वर्ष को पहले समिति वालों ने समझाया। लेकिन इसी बात को लेकर विशाल गीते, वार्ड 44 अमन चौरे 19 वर्ष, उमरे बाडा चौकी अमित यादव उर्फ नानचून 26 वर्ष तीनों ने एक राय होकर प्रहलाद नायक के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया। तब आरोपी विशाल धारदार हथियार लेकर प्राणघातक हमला कर दिया।

घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने खोजबीन शुरू की। घटना की शिकायत 11 सितंबर को पुलिस से की गई और आरोपी दूसरे दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में पदमनाभपुर निरीक्षक तोबियस खाखा, उपनिरीक्षक धरम मंडावी, सउनि विनय रजक, गंगा प्रसाद श्रीवास, प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश साहू, आरक्षक किशोर सोनी,भरथरी निषाद, पूरन सार्वा,शरद सिंह, दीपक मानिकपुरी. योगेश चंद्राकर की भूमिका अह्म रही है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक आरोपी दुर्ग निगम के पूर्व पार्षद गीते का भाई भी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...