दुर्ग के रहने वाले एयर फोर्स जवान की नदी में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गए थे घूमने

दुर्ग। दुर्ग के रहने वाले एयर फोर्स जवान प्रिंसराज यादव की गुरुवार को नैनीताल में कलसा नदी में डूबने से मौत हो गई। दो साल पहले ही उसकी पठानकोट पंजाब में एयर-फोर्स में नौकरी लगी थी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को नैनीताल के पास परिताल से लगभग 2 किमी पहले मुसाताल में नहाते वक्त 2 जवान डूब गए। डूबने वाले दोनों युवक एयरफोर्स में कार्यरत थे। एयरफोर्स में तैनात प्रिंस कुमार (22), साहिल कुमार (23) अपने दो अन्य साथियों नयाल सौरभ सिंह (25) और बृजेन्द्र (25) के साथ गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे मुसाताल पहुंचे। उनके साथ चार युवतियां भी मौजूद थीं।

सभी युवक-युवतियां मुसाताल के पास नदी किनारे रुके और दो युवक नहाने के लिए नदी में उतर गए। भारी बरसात के चलते नदी का जल स्तर और बहाव बहुत अधिक था, जिसमे प्रिंस कुमार और साहिल कुमार दोनों जवान डूब गए। सूचना मिलते ही एसडीएम धारी केएन गोस्वामी, थाना अध्यक्ष मुक्तेश्वर जगदीप सिंह नेगी, भीमताल पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। मुक्तेश्वर व भीमताल पुलिस द्वारा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसके तहत दोनों शव बरामद किए गए और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...