रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस की छापेमार कार्रवाई, आपत्तिजनक हालत में 12 युवतियों और 11 युवकों को पकड़ा गया, होटल में ऐसे जोड़ों के लिए रहती थी अलग से व्यवस्था

जहानाबाद: जहानाबाद पुलिस को सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक रेस्ट हाउस में छापेमारी की. जहां से 11 युवक और 12 युवतियों आपत्तिजनक हालात में पकड़ा है. पुलिस ने सभी युवक और युवतियों को थाने ले गई, और उनसे पूछताछ जारी है. मामला जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट स्थित शिव सत्य रेस्ट हाउस का है.

12 कपल पकड़े गए
दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिव सत्य रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा. सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. छापेमारी के दौरान रेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक हालत में 12 युवतियां एवं 11 युवक पकड़े गए. वहीं कमरे की तलाशी लेने पर कई अन्य आपत्तिजनक समान भी बरामद किये गए है. पकड़े गए एक युवक-युवतियां अरवल जिला के बताए जा रहे हैं. जबकि अन्य युवक-युवती जहानाबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के बताए जा रहे है. वहीं पुलिस की भनक लगते ही होटल संचालक मौके से फरार हो गया.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई
इस मामले को लेकर एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के शिव सत्य रेस्ट के कमरे में युवक-युवती पहुंचे हैं. इसके बाद टीम बनाकर वहां छापेमारी की गई. होटल के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली गयी जहां आपत्तिजनक हालत में 11 युवक और 12 युवतियां थे. पकड़े गए सभी युवक-युवति मस्‍ती करने के लिए होटल में आए थे. होटल में ऐसे जोड़ों के लिए व्यवस्था रहती थी. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि होटल में कितने दिनों से यह सब चल रहा था. वहीं पुलिस ने होटल को फिलहाल सील कर दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...