CG के IPS ने दिया इस्तीफा: 6 साल बची थी सर्विस, उसके पहले ही छोड़ी नौकरी… सरकार ने स्वीकार किया VRS

रायपुर। छत्तीसगढ़ के IPS धर्मेंद्र गर्ग ने नौकरी से वीआरएस ले लिया है। गर्ग 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सरकार ने उनका वीआरएस स्वीकार कर लिया है। गर्ग पुलिस एकेडमी के एडिशनल डायरेक्टर थे। धर्मेंद्र गर्ग राज्य पुलिस सेवा के 1994 बैच के ऑफिसर हैं। वे साल 2007 में प्रमोट होकर IPS बने थे। उन्होंने सरकार को दिए इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत वजह बताई हैं। मीडिया को उन्होंने नौकरी छोड़ने के पीछे की कोई साफ वजह नहीं बताई है।

गर्ग की सर्विस करीब 6 साल बची थी। चर्चा है कि उन्हें स्टेट पुलिस में अहम पद मिल सकते थे, हालांकि लंबे वक्त से वो मेन स्ट्रीम पदों पर नहीं थे। उन्होंने तीन महीने पहले वीआरएस की नोटिस दी थी। भारत सरकार से अप्रूवल के बाद राज्य सरकार ने 14 सितंबर को उनका वीआरएस स्वीकार कर लिया।

धर्मेंद्र गर्ग बेमेतरा के एसपी भी रहे। इससे पहले रायपुर में सीएसपी और बिलासपुर में एडिशनल एसपी भी रह चुके हैं। राजभवन में कुछ समय तक ADC रहे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...