अब रेलवे की डिमांड और जल्दी पूरी करेगा बीएसपी: रेल-स्ट्रक्चरल मिल को मिली सौगात, नई वेल्डिंग मशीन से प्रोडक्शन शुरू…

भिलाई। 13 सितंबर 2022 को रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल के लॉन्ग रेल कॉम्प्लेक्स में नई स्लैटर फ्लैश-बट वेल्डिंग मशीन से 260 मीटर लंबे रेल वेल्डेड पैनल का वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ हुआ। भारत के रेल मंत्रालय के तहत आर.डी.एस.ओ. ने इस मशीन के संचालन की मंजूरी दी थी। इस मशीन के वांछित वेल्डिंग पैरामीटर दुनिया भर में स्थापित किसी भी स्लैटर मशीन के लिए सबसे तेज रिकॉर्ड समय में हासिल किए गए। यह हमारे सम्मानित ग्राहक, भारतीय रेलवे की लंबी रेल की बढ़ी हुई मांगों की आपूर्ति के लिए एक बड़ा कदम है।

इस महत्वपूर्ण मशीन का उद्घाटन 13 सितंबर, 2022 को ईडी (वर्क्स) अंजनी कुमार और ईडी (पी एंड ए) एम एम गद्रे द्वारा किया गया। इस अवसर पर आरएसएम, आरसीएल, यूआरएम, सी एंड आईटी, इंकॉस, सेंट्रल इलेक्ट्रिकल और सेंट्रल मैकेनिकल संगठनों के वरिष्ठ बीएसपी अधिकारियों के साथ-साथ निरीक्षण एजेंसी, राइट्स के पी सत्यनारायण, टी रामकृष्ण और सौरभ कुमार भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर ईडी (वर्क्स) अंजनी कुमार ने मशीन की त्वरित स्थापना के लिए टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस मषीन की स्थापना से रेल उत्पादन एक नई गति पकड़ेगी। विदित हो कि ईडी (पी एंड ए), एम एम गद्रे, जो इस परियोजना से निकटता से जुड़े हुए थे, गद्रे ने भी इस्पात बिरादरी को बधाई देते हुए कहा कि सामान्य उत्पादन को रोके बिना इस सपने को साकार करने के लिए चैबीसों घंटे काम करने वाली पूरी टीम की मेहनत एवं उत्साह अपने आप में एक उदाहरण और प्रेरणास्रोत हैं। यह मषीन रेल मिल की उत्पादकता को बढ़ाने में मददगार साबित होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेमेतरा में BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली जिला...

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बेमेतरा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के...

दुर्ग में 26 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर : 29 अक्टूबर...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान...

NEET काउंसलिंग में MBBS सीटों के आवंटन पर बवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग का चौथा चरण विवादों में आ गया है। MBBS की 87 सीटों...