पहली बार रिसाली निगम कराएगा खेल महोत्सव: दशहरा मैदान में होगा आयोजन…सलाहकार समिति ने लिया निर्णय, स्कूलों का किया जाएगा सर्वे

भिलाई, रिसाली। रिसाली निगम पहली बार खेल महोत्स महोत्सव का आयोजन करने जा रह है। निगम के 40 वार्डो के लिए खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव दशहरा मैदान रिसाली में आयोजित किया जाएगा। उक्त निर्णय शिक्षा, खेलकूद तथा युवा कल्याण विभाग प्रभारी सनीर साहू की अध्यक्षता में हुई सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया। विभाग प्रभारी सनीर साहू ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को तराशने पहल कर रहे है। निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डो में खेल मैदान भी तैयार किया जा रहा है। प्रतिभाओं को सामने लाने निगम खेल महोत्सव का आयोजन करेगा। सलाहकार समिति के सद्स्यों ने इसके लिए जगह चिन्हित करते हुए रिसाली सेक्टर स्थित दशहरा मैदान पर मुहर लगाया। पार्षद सद्स्यों ने प्रस्ताव को पारित करने महापौर परिषद में भेजा है। बैठक में सलाहकार समिति के सद्स्य पार्षद टिकम साहू, डोमनलाल बारले, डाॅ. सीमा साहू, सरिता देवांगन, रोहित कुमार, धर्मेन्द्र भगत व खिलेन्द्र चन्द्राकर उपस्थित थे।

स्कूलों का होगा सर्वे
सलाहकार समिति के सद्स्यों ने पूर्व एमआईसी बैठक का हवाला देते कहा कि शिक्षा उपकर की राशि स्कूलों में खर्च किया जाना है। इसके लिए प्राथमिकता तय होनी चाहिए। निर्णय लिया गया कि निगम क्षेत्र के सभी स्कूलों का पहले सर्वे कराया जाए। सर्वे के आधार पर ही प्राथमिकता तय किया जाए। निगम के अधिकारी स्कूलों में पेयजल व्यवस्था, भवन की स्थिति, खेल मैदान, बिजली व्यवस्था, बैठक व्यवस्था आदि की उपलब्धता देखेंगे। साथ ही महापौर नीधि से झूला लगाने प्रस्ताव भेजने निर्णय लिया गया।

आत्मानंद स्कूल का मैदान संवारा जाएगा
सद्स्यों ने कहा कि रिसाली स्थित आत्मानंद स्कूल खेल मैदान को विकसित किया जाए। मैदान को विकसित करने से स्कूली बच्चों के अलावा अन्य युवाओं को भी अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। आम लोगों के लिए समय निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।

खुलेगा कैंटिन
समिति के सद्स्यों ने कहा कि निगम के टंकी कार्यालय व स्कूल परिसर के मध्य कैंटिन खोला जाए। कैंटिन का संचालन निगम क्षेत्र के महिला समूह करे। कैंटिन संचालन के लिए नियमों व शर्तो को लागू करने भी निर्णय लिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...