CG – महिला और 2 बच्चों का मिला शव: दो बच्चों को कुएं में फेक कुएं में खुद कूदी मां, 6 माह की बेटी सहित तीनों की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में आधी रात को महिला अपने 6 माह की बेटी व दो वर्ष के बेटे को लेकर कुएं में कूद गई। सुबह तीनों की लाश मिली है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची दीपका थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव कुएं से बाहर निकाल लिए हैं और जांच में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि, महिला गिरजा बाई की मानसिक स्थिति 3-4 महीनों से ठीक नहीं थी। रामगोपाल उइके की पत्नी गिरजा बाई (26 वर्ष) रात में अपनी 6 महीने की बेटी सानिया और 2 साल के बेटे सिद्धांत उर्फ सिद्धू के साथ सोई। परिवार के बाकी सदस्य भी सो गए, लेकिन देर रात गिरजा उठी और दोनों बच्चों को लेकर पड़ोसी के कुएं के पास चली गई। पहले उसने अपने दोनों बच्चों को कुएं में फेंका और बाद में खुद भी कुएं में छलांग लगा दी।

सुबह जब परिजनों ने दोनों बच्चों और उनकी मां को नहीं देखा, तो उन्हें ढूंढना शुरू किया। काफी ढूंढने पर तीनों की लाश कुएं में मिली। पति रामगोपाल ने कहा कि उसे पता नहीं चला कि रात में किस वक्त उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर निकली। इधर कुएं में लाश देखकर गांव में हल्ला मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

दीपका थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि महिला अपने मायके में पति और 2 बच्चों के साथ रहती थी। पति किसी निजी कंपनी में काम करता है। फिलहाल तीनों की लाश निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...