वार्ड-44 लक्ष्मी नारायण वार्ड में पार्षद दया ने दी विकास कार्यों की सौगात: 20 साल बाद ओड़िया पारा में बनेगी सड़क, राम मंदिर के पास होकर नाली का निर्माण

भिलाई। वार्ड नंबर 44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में भाजपा पार्षद दया सिंह ने विकास कार्यों की सौगात दी है। भाजपा पार्षद दया सिंह ने 3-3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क और नाली का भूमिपूजन किया। लंबे समय से लोग नाली और सड़क की मांग कर रहे थे। अब उन्हें बड़ी राहत मिल जाएगी और विकास कार्यों के साथ लक्ष्मीनारायण वार्ड नए आयाम गढ़ेगा।

भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि नवाखाई के दिन लोगों ने मांग की थी कि उड़िया पारा में सड़क निर्माण किया जाए। उनकी मांग को ध्यान रखते हुए दया सिंह ने प्रस्ताव बनवाया और 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क का भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कर कार्य निर्माण कार्य शुरू कराया जिससे वार्डवासियों ने दया सिंह के प्रति आभार जताया और उन्होंने कहा कि जब से दया सिंह पार्षद बने हैं वार्ड में विकास की गति भी तेज हुई है। इसके पूर्व गणेश पंडाल एवम चबूतरा बनवा चुके हैं l

दया सिंह ने बताया कि वार्ड की तस्वीर बदलने के लिए विकास का खाका तैयार किया गया है। आने वाले समय में लगातार तेजी से विकास कार्य देखने को मिलेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...