प्राइमरी स्कूल के बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान: लोगों और समाज की मांग पर वार्डवासियों को सौगात दे रहे पार्षद निरंकारी… लीक से हटकर कर रहे है काम

भिलाई। किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाए…इससे बड़ी बात क्या हो सकती है आज की इस दुनिया में। इस मुस्कान के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। लेकिन जिनकी वजह से मुस्कान आ जाए, उन्हें लोग जिंदगीभर याद करते हैं। कुछ यही कोशिश कर रहे हैं वार्ड-5 कोसानगर के पार्षद व एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी। जो लगातार अपने निजी व साथियों की मदद से कुछ न कुछ नेक काम कर रहे हैं। लोगों की जरूरतों को समझना बड़ी बात है। इस काम को लगातार बखूबी निभा रहे हैं संदीप निरंकारी।

आज हम संदीप की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि, उन्होंने प्राइमरी स्कूल कोसानगर के बच्चों के लिए बैग वितरण का जिम्मा लिया। यह पुनित कार्य शिवाषा फाउंडेशन की मदद से हो पाया। संदीप ने बताया कि, बैग वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मेयर नीरज पाल, जिला काग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, शाला के प्रधान अध्यापक सुखनंदन, रोटरी क्लब से सिंघल मौजूद रहें। सभी इस कार्य के साक्षी बनें। हम लगातार समाज की जरूरतों को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में हम और बेहतर करेंगे। एक काम करने से 10 काम करने की ऊर्जा आती है। मैं सभी से अपील करता हूं कि जिससे जो सक्षम हो जाए, वे अपने आसपास लोगों की मदद करें। इस कार्यक्रम में जीतू जी, वरिष्ठ कांग्रेसी शौकत अली, संजीत चक्रवर्ती, किशन यादव, नीतीश कश्यप, राजेश मेश्राम, कृष्णा यादव, बुद्धशारण बोरकर, हरी भाऊ, रविन्द्र यादव, पप्पू साहू, संगा मेश्राम, किंगकोंग, बुधेलाल, वीर बहादुर थापा, मुकेश, राजू नरवरे, पाटिल, राज बबिता, वर्षा मेश्राम, तुलेशश्वरी यादव, अलका वासनिक, ममता चंद्रिकापुरे, रिषिका दामले, पिंकी थापा समेत अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...